JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Monday, October 27, 2014

निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर मिलेंगे 10 लाख

निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर मिलेंगे 10 लाख

खण्डवा (04,अगस्त 2014) - नगरीय निकाय तथा त्रि-स्तरीय पंचायत के आम एवं उप निर्वाचन में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान घायल होने एवं मृत्यु पर परिजन को अनुग्रह राशि दी जायेगी। साधारण मृत्यु होने पर 5 लाख और हिंसक गतिविधियों के दौरान मृत्यु पर 10 लाख रुपये मृतक के परिजन को दिये जायेंगे।
सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग श्री जी.पी. श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि निर्वाचन ड्यूटी के दौरान सामान्य घटना से अशक्त होने पर 2 लाख 50 हजार रुपये दिये जायेंगे। इसी तरह हिंसक गतिविधियों के दौरान अशक्त होने पर 5 लाख रुपये दिये जायेंगे।
क्रमांक/18/2014/1224/वर्मा

No comments:

Post a Comment