JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Monday, October 27, 2014

उप चुनाव के लिए पुलिस अधिकारियों की सेवाएँ निर्वाचन आयोग को सौंपी

उप चुनाव के लिए पुलिस अधिकारियों की सेवाएँ निर्वाचन आयोग को सौंपी

खण्डवा (04,अगस्त 2014) - राज्य शासन ने विधानसभा उप चुनाव-2014 के लिये पुलिस महानिदेशक, उनके अधीनस्थ निर्वाचन कार्य से जुड़े पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों सहित कटनी एवं आगर मालवा जिले के पुलिस अधिकारियों की सेवाएँ भारत निर्वाचन आयोग को प्रतिनियुक्ति पर सौंपी है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए की गई है। 
क्रमांक/19/2014/1225/वर्मा

No comments:

Post a Comment