JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Saturday, December 7, 2013

विधानसभा निर्वाचन 2013 की मतगणना आज कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आब्जर्वर समेत मतगणना स्थल का किया निरीक्षण दिये आवश्यक दिशा-निर्देश मतगणना स्थल पर मोबाईल फोन रहेगा वर्जित देखा पूर्वाभ्यास मीडिया सेंटर भी किया गया है स्थापित

विधानसभा निर्वाचन 2013 की मतगणना आज 
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आब्जर्वर समेत मतगणना स्थल का किया निरीक्षण 
दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
मतगणना स्थल पर मोबाईल फोन रहेगा वर्जित
देखा पूर्वाभ्यास 
मीडिया सेंटर भी किया गया है स्थापित







खंडवा (07 दिसम्बर) - आज रविवार को विधानसभा निर्वाचन 2013 की मतगणना जिले मे प्रातः 08 बजे से सुभाष स्कूल प्रांगण में प्रारम्भ होगी। मतगणना कार्य की सम्पूर्ण तैयारियों का जायजा शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे एवं पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त आब्जर्वर डाॅ.एम.माथीवन और श्री एल.कुमार के साथ मतगणना स्थल का सूक्ष्मता से लिया।
निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों ने गणना स्टालों की सुरक्षात्मक व्यवस्थायें देखी। इसके साथ ही अभिकर्ताओं, गणना कर्मियों की बैठक व्यवस्था तथा कार्य संचालन प्रक्रिया का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुबे प्रेक्षक कक्ष भी पहुँचे। जहाँ पर उन्होंने साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्था करने के निर्देश दिये। वहीं काउंटींग कक्ष में लगी जालियांे को और मजबूती के साथ लगाने के आदेश भी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को दिये।
मीडिया सेंटर का किया निरीक्षण:- मतगणना स्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुबे समेत समस्त अधिकारियों ने स्थापित किये गये मीडिया सेंटर का भी अवलोकन किया। 70 एम.एम. के पर्दे पर मीडिया सेंटर में न्यूज चैनल्स के माध्यम से जिले के पत्रकारों को आने वाले देश के सभी चुनाव परिणामों के लिये गई व्यवस्था की सभी ने सराहना की। इस दौरान कलेक्टर श्री दुबे ने मीडिया सेंटर में की गई कम्प्यूटर एवं इंटरनेट की व्यवस्था की भी जानकारी ली।

देखा पूर्वाभ्यास:- मतगणना के एक दिन पूर्व ही कलेक्टर श्री दुबे एवं एस.पी. श्री शर्मा ने सभी विधानसभाओं में ई.वी.एम. लाने और उन्हें रेण्डमाईजेशन के बाद निर्धारित टेबल तक पहुँचाने का पूर्वाभ्यास भी देखा। उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया।
कम्प्यूटर कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण :- मतगणना केन्द्र निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों ने एन.आई.सी. द्वारा मतगणना स्थल पर स्थापित किये गये कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि जिले में 4 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना पृथक-पृथक कक्षांे में की जायेगी। अधिकारियों ने चर्चा कर मतगणना के दिन सम्पूर्ण परिसर मे सुरक्षा व्यवस्था माकूल करने अधीनस्थ अमले को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने मतगणना स्थल तथा प्रवेश द्वार पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए बल तैनात करने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एस.बघेल, सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमित तोमर, सहायक कलेक्टर पंकज जैन और एस.डी.एम. महेन्द्र सिंह कवचे समेत समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
टीप:- फोटो क्रमांक 0712131, 0712132, 0712133, 0712134 तथा 0712135, मेल की गई हैं।                                                क्रमांकः 37/2013/1331/वर्मा 

No comments:

Post a Comment