JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Monday, December 9, 2013

विधानसभा निर्वाचन 2013 की मतगणना सम्पन्न विधानसभा मांधाता से लोकेन्द्र सिंह तोमर, हरसूद से कुँवर विजय शाह, खंडवा से देवेन्द्र वर्मा और पंधाना से योगिता नवल सिंह बोरकर ने हासिल की जीत

विधानसभा निर्वाचन 2013 की मतगणना सम्पन्न
विधानसभा मांधाता से लोकेन्द्र सिंह तोमर, हरसूद से कुँवर विजय शाह, खंडवा से देवेन्द्र वर्मा और पंधाना से योगिता नवल सिंह बोरकर ने हासिल की जीत





खंडवा (08 दिसम्बर) - विधानसभा निर्वाचन 2013 के अंतर्गत रविवार को सम्पन्न हुई मतगणना में जिले की चारों विधानसभाओं के निर्वाचनों क्षेत्रों के परिणाम सामने आये। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-175 मांधाता से लोकेन्द्र सिंह तोमर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-176 हरसूद से कुँवर विजय शाह, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-177 खंडवा से देवेन्द्र वर्मा और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-178 पंधाना से योगिता नवल सिंह बोरकर ने जीत हासिल की।
विधानसभा मांधाता:- विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-175 मांधाता का परिणाम 16 राउण्ड में आये। 16 राउण्ड में 1 लाख 33 हजार 844 कुल वैद्य वोटों की गणना की गई। जिसमें लोकेन्द्र सिंह तोमर ने जीत हासिल की। उन्हें 65 हजार 6 मत प्राप्त हुये।  वहीं नारायण पटेल को  60 हजार 779, रमेश भास्कर को 2 हजार 44, राजेश पंवार को 2 हजार 63, रामगोपाल मालवीया को 838 और इनमें से कोई नहीं ‘‘नोटा’’ को 3 हजार 114 मत प्राप्त हुये।
विधानसभा हरसूद:- विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-176 हरसूद का परिणाम 17 राउण्ड में आये। 17 राउण्ड में 1 लाख 34 हजार 395 कुल वैद्य वोटों की गणना की गई। जिसमें कुँवर विजय शाह ने जीत हासिल की। उन्हें 73 हजार 714 मत प्राप्त हुये। वहीं विजय सिंह उईके को  2 हजार 388, सूरजभानु सिंह सोलंकी को 30 हजार 237, भैय्यालाल माईकल को 19 हजार 852, रामसिंह देवड़ा को 1240, वंदना गंेदालाल पाटील को 1664 और इनमें से कोई नहीं ‘‘नोटा’’ को 5 हजार 300 मत प्राप्त हुये।
विधानसभा खंडवा:- विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-177 खंडवा का परिणाम 18 राउण्ड में आया। 18 राउण्ड में 1 लाख 49 हजार 645 कुल वैद्य वोटों की गणना की गई। जिसमें देवेन्द्र वर्मा ने जीत हासिल की। उन्हें 87 हजार 903 मत प्राप्त हुये। वहीं दिनेश राठौर को 2 हजार 770, मोहन ढाकसे को 54 हजार 678 और इनमें से कोई नहीं ‘‘नोटा’’ को 4 हजार 294 मत प्राप्त हुये।
विधानसभा पंधाना:- इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-178 पंधाना का परिणाम 18 राउण्ड में आया। 18 राउण्ड में 1 लाख 71 हजार 224 कुल वैद्य वोटों की गणना की गई। जिसमें योगिता नवल सिंह बोरकल ने जीत हासिल की। उन्हें 89 हजार 473 मत प्राप्त हुये। वहीं नंदु बारे को 72 हजार 284, शंकर मौरे को 4 हजार 122 और इनमें से कोई नहीं ‘‘नोटा’’ को 5 हजार 345 मत प्राप्त हुये।
टीप:- फोटो क्रमांक 4 मेल की गई हैं।
क्रमांकः 44/2013/1338/वर्मा

No comments:

Post a Comment