JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Monday, December 9, 2013

डाक मत पत्रों की जानकारी

डाक मत पत्रों की जानकारी

खंडवा (08 दिसम्बर) - विधानसभा निर्वाचन 2013 के अंतर्गत जिले की चारों विधानसभाओं में कुल 4 हजार 282 डाक मतपत्र जारी किये गये थे। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175 मांधाता में कुल 623 डाक मतपत्र प्राप्त हुये। जिसमें 82 रिजेक्ट हुये। इसके बाद नारायण पटेल को 211, रमेश भास्कर को 4, लोकेन्द्र सिंह तोमर को 321 राजेश पंवार को 00, रामगोपाल मालवीया को 00 और नोटा को 5 डाकमत पत्र डाले गये।
वहीं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-176 हरसूद में कुल 472 डाक मतपत्र प्राप्त हुये। जिसमें 113 डाक मतपत्र निरस्त हुये। विधिमान्य डाक मतपत्रों में कुँवर विजय शाह को 166, विजय सिंह उईके को 3, सूरजभानु सिंह सोलंकी को 72, भैय्यालाल माईकल को 115, रामसिंह देवड़ा को 00, वंदना गेंदालाल पाटील को 2 और नोटा को एक डाक मतपत्र डाले गये।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-177 खंडवा में कुल 1990 डाक मतपत्र प्राप्त हुये। जिसमें 466 डाक मतपत्र निरस्त हुये। विधिमान्य डाक मतपत्रों में दिनेश राठौर  को 8, देवेन्द्र वर्मा को 1171, मोहन ढाकसे को 325 और नोटा को 20 डाक मतपत्र डाले गये।
साथ ही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-178 पंधाना में कुल 514 डाक मतपत्र प्राप्त हुये। जिसमें 62 डाक मतपत्र निरस्त हुये। विधिमान्य डाक मतपत्रों में नंदु बारे को 187, योगिता नवल सिंह बोरकर को 259, शंकर मोरे को 2, और नोटा को 4 डाक मतपत्र डाले गये।                                               क्रमांकः 45/2013/1339/वर्मा

No comments:

Post a Comment