JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Monday, December 9, 2013

अन्र्तराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस आज

अन्र्तराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस आज 

खंडवा (09 दिसम्बर) - अन्र्तराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस आज 10 दिसम्बर को मनाया जायेगा। कलेक्टर नीरज दुबे ने जानकारी दी है कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच मानव अधिकारों के प्रति साक्षरता के प्रचार-प्रसार तथा उपलब्ध मानव अधिकारों के प्रति सजगता को बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 दिसम्बर को मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। कलेक्टर श्री दुबे ने जिले के अधिकारियों को 10 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे अपने-अपने कार्यालयों में मानव अधिकार दिवस मनाने और मानव अधिकार सम्बन्धी शपथ ग्रहण करने अथवा कराने के निर्देश दिये हैं। साथ ही कलेक्टोरेट सभागृह में शाम 4 बजे आयोजित जिला स्तरीय शपथ गृहण कार्यक्रम में समस्त विभागीय प्रमुख उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे।
                 क्रमांकः 48/2013/1342/वर्मा

No comments:

Post a Comment