JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Friday, December 27, 2013

31 दिसम्बर तक मतदाता सूची में जुड़ेंगे नाम

31 दिसम्बर तक मतदाता सूची में जुड़ेंगे नाम


खंडवा (28 दिसम्बर, 2013) - निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मतदाता सूची के पुर्नरीक्षण के निर्देष दिए हैं। मतदाता अपने निवास क्षेत्र की मतदाता सूची में 31 दिसम्बर तक अपना नाम जुड़वा सकेंगे। आयोग द्वारा मतदाता सूची का संक्षिप्त पुर्नरीक्षण किया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा अथवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से छूटे हुए मतदाता अपने क्षेत्र की मतदाता सूची में 31 दिसम्बर तक नाम जुड़वा सकेंगे। गौरतलब है कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का कार्य आज 29 दिसम्बर दिन रविवार को शासकीय अवकाश के दिन भी जारी रहेगा।                                          
क्रमांकः 126/2013/1419/वर्मा

No comments:

Post a Comment