JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Thursday, April 24, 2014

पूर्व कलेक्टर श्री दुबे सपत्नीक पहुंचे मतदान करने

पूर्व कलेक्टर श्री दुबे सपत्नीक पहुंचे मतदान करने  



खण्डवा (24 अप्रैल 2014) - जिले के पूर्व कलेक्टर एवं अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन श्री नीरज दुबे द्वारा उनकी पत्नी श्रीमती रश्मि दुबे के साथ उनके मताधिकार का उपयोग करते हुए प्रातः 07 बजे आदिवासी आयुक्त कार्यालय में स्थापित मतदान केन्द्र पर मतदान किया गया। मतदान उपरांत श्री दुबे द्वारा कहा गया कि मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। मजबूत लोकतंत्र की नींव मतदाताओं द्वारा ही रखी जाती हेै। शत् प्रतिशत नैतिक मतदान द्वारा ही देश को आर्थिक व सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाया जा सकता है।
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।                    
क्रमांक: 173/2014/711/वर्मा 

No comments:

Post a Comment