JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Thursday, April 17, 2014

मानव श्रृंखला का निर्माण कर निकाली रैली मतदाता संदेशों का रंगोली के रूप मंें किया चित्रण छैगाँवमाखन में आँगनवाडी कार्यकताओं ने जागरूकता का दिया संदेश

मानव श्रृंखला का निर्माण कर निकाली रैली
मतदाता संदेशों का रंगोली के रूप मंें किया चित्रण
छैगाँवमाखन में आँगनवाडी कार्यकताओं ने जागरूकता का दिया संदेश









खण्डवा (17 अप्रैल, 2014) - लोकसभा निर्वाचन, 2014 के तहत् स्वीप प्लान के अन्तर्गत गुरूवार को छैगाँवमाखन ब्लाॅक मुख्यालय पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें की ब्लाॅक की आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण कर ग्राम के मुख्य मार्गों से रैली निकाली और नैतिक मतदान का संदेश दिया। इसके साथ ही आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्राथमिक कन्या शाला में मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने हेतु जागरूकता संदेशों की रंगोली का भी चित्रण किया गया। कार्यक्रम के अन्त में परियोजना अधिकारी द्वारा आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नैतिक मतदान की शपथ भी दी लाई गई। इस पूरे आयोजन में ब्लाॅक की 100 से अधिक आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्पूर्ण गतिविधियों का आयोजन परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना एम.एल.अहिरवार के नेतृत्व एवं स्वीप प्लान के अध्यक्ष जनपद सी.ई.ओ. दिनेश वर्मा एवं सचिव के.आर. चैहान के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन को सफल एवं कारगार सिद्ध करने में पर्यवेक्षक एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना छैगांवमाखन श्रीमति कविता सोनी, श्रीमति संगीता पाल, श्रीमति पुष्पा कनौजिया, श्रीमति अनिता सावरकर, श्रीमति कान्ता कोचले एवं अन्य कर्मचारियों के साथ ही शिक्षा विभाग से छात्रावास अधीक्षिका अंजनी शिंदे, बसंती पटेल, प्रशांत दीक्षित, शिवनाथ मिश्रा, रीना निलकण्ठ तथा आकाश दुबे का विशेष सहायोग रहा। 
टीप:- फोओ मेल की गई हैं।
             क्रमांक: 118/2014/655/वर्मा

No comments:

Post a Comment