JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Tuesday, April 22, 2014

पूर्व कलेक्टर नीरज दुबे भी मतदान करने पहुंचेंगे

पूर्व कलेक्टर नीरज दुबे भी मतदान करने पहुंचेंगे




खण्डवा (22 अप्रैल, 2014) - मतदान के लिए जागरूकता का अनूठा उदाहरण इस बार 24 अप्रैल को दिखेगा। कोई सैकडों किलोमीटर दूर से मतदान करने आ रहा है, तो कोई खण्डवा से तबादला होने के बाद भी अपने मताधिकार का उपयोग करने परिवार सहित खण्डवा पहुंच रहे हेैं। अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन एवं खण्डवा के पूर्व कलेक्टर नीरज दुबे लोकतंत्र के इस महायज्ञ में आहुति  देने भोपाल से खण्डवा पहंुच रहे हेंै।
श्री नीरज दुबे ने बताया कि उनका व पत्नि का नाम खण्डवा लोकसभा क्षेत्र के खण्डवा सिविल लाईन्स स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय के मतदान केन्द्र में है। वे सुबह की पहली किरण के साथ सपत्नीक इस मतदान केन्द्र में पंक्तिबद्ध होकर मतदान करेंगे।
पूर्व कलेक्टर नीरज दुबे की तरह कई जागरूक मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने दूर-दूर से पहुंचे है। इस बार मतदान का प्रतिशत सारे रिकार्ड तोड़ सकता हेै। शासन व जिला प्रशासन का हर विभाग इस काम के लिए मुस्तैदी से जुटा हुआ हेै। 24 अप्रैल की सुबह से मतदान करने के प्रति भारी उत्साह देखा जा रहा है।
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।                    
 क्रमांक: 147/2014/684/वर्मा

No comments:

Post a Comment