JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Wednesday, April 23, 2014

सामग्री प्राप्त कर मतदान दल हुए मतदान केन्द्रों के लिये रवाना कलेक्टर द्वारा दी गई निर्विघ्न व शांतिपूर्ण मतदान हेतु शुभकामनायें

सामग्री प्राप्त कर मतदान दल हुए मतदान केन्द्रों के लिये रवाना
कलेक्टर द्वारा दी गई निर्विघ्न व शांतिपूर्ण मतदान हेतु शुभकामनायें















खण्डवा (23 अप्रैल, 2014) - लोकसभा निर्वाचन-2014 हेतु संसदीय क्षेत्र क्रमांक 28-खण्डवा में आज मतदान होना है। मतदान के सुचारू व सफल क्रियान्वयन हेतु  बुधवार 23 अप्रैल को पूनमचन्द गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय से मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री वितरण का कार्य प्रातः 07 बजे से प्रारंभ किया गया एवं सामग्री प्राप्ति के उपरान्त मतदान दल उनको दिये गये मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन को सफल बनानेे के लिये जोश व उमंग के साथ रवाना हो गये। 
                         कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एस.बघेल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मतदान दलों को सामग्री वितरण कर रवाना किया गया। कलेक्टर एवं निर्वाचन प्रेक्षकों द्वारा 6 सी.सी.टी.वी. कैमरों के माध्यम से सामग्री वितरण स्थल पर नजर रखी गई थी, ताकि सामग्री वितरण का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। 
                      ज्ञात हो कि जिले में 965 मतदान दलों के 3860 मतदान कर्मियों को 170 बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिये 15-15 सामग्री वितरण स्टाॅल लगाए गये थे। सभी मतदान दलों को सामग्री वितरण 11 बजे तक पूर्ण कर लिया गया था। मौसम को देखते हुए सामग्री वितरण स्थल पर शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता द्वारा मतदान दलों को निर्विघ्न व शांतिपूर्ण मतदान करवाने हेतु शुभकामनायें दी गई। 
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।
क्रमांक: 158/2014/695/वर्मा

No comments:

Post a Comment