JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Monday, April 21, 2014

हरसूद पहुँचा जनमंच का जागरूकता अभियान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मतदान की दिलाई शपथ

हरसूद पहुँचा जनमंच का जागरूकता अभियान
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मतदान की दिलाई शपथ








खण्डवा (21 अप्रैल, 2014) - सोमवार को जनमंच संस्था द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान हरसूद पहुँचा। जहाँ पर स्वीप समिति के अंतर्गत चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् शासकीय महाविद्यालय हरसूद में शपथ विधि, हस्ताक्षर अभियान एवं काव्यपाठ के माध्यम से युवा छात्र-छात्राओं को मतदान का संकल्प दिलाया गया।
                   स्वीप के जिला नोडल अधिकारी प्रो.एस.के.मालवीय एवं तहसील नोडल अधिकारी प्रो.एच.एल.मरावी ने मतदान के महत्व पर प्रकाष डाला। जनमंच साथी अनुराग बंसल हरसूदी ने ‘‘जागो मतदाता जागो’’ कविता का स्व-स्वर वाचन किया। जनमंच साथी गणेष कानड़े ने ‘‘लोकतंत्र में मतदाता एवं युवाओं की भूमिका पर प्रकाष डाला। 
                   संस्था प्राचार्य प्रो.व्ही.के वर्मा ने छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं ने केनवाष पर हस्ताक्षर मतदान का संकल्प भी लिया। इसके पूर्व छात्र जलज साहु, सुर्यप्रतापसिंह ठाकुर, षिवम शर्मा, कु.सुभाषिनी ठाकुर ने भी मतदान पर अपने विचार रखे। इस मौके पर संस्था के प्राध्यापक प्रो.व्ही.के वर्मा, डाॅ.पी.सालवे, डाॅ.एच.एल.मरावी, प्रो.रंजीता वास्केल, डाॅ.प्रीतिबाला बैस, डाॅ.डौंगरे, डाॅ.गोखले, श्री अहिरवाल, श्रीमति दीपाली गंगराडे, अभिषेक ठाकुर आदि उपस्थित थे।
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।                    
 क्रमांक: 137/2014/674/वर्मा

No comments:

Post a Comment