संसदीय क्षेत्र क्र. 28 की विधानसभा मांधाता, खंडवा तथा पंधाना सहित क्र. 29 की विधानसभा हरसूद में भी सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति में किया आंशिक संशोधन
संसदीय क्षेत्र क्रमांक 28 खंडवा की विधानसभा मांधाता:- उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बघेल द्वारा मांधाता विधानसभा के सेक्टर क्रमांक 22-मालूद के लिये वरिष्ठ पशु चिकित्सक उपसंचालक पशु पालन विभाग खंडवा डाॅ.निरज मुकुंद को नियुक्त किया गया है। जिनके सेक्टर में मतदान केन्द्र क्रमांक 215, 216, 214, 212, 213, 200, 194 शामिल है। वहीं रिजर्व में सहायक संचालक आदिम जाति कल्याण विभाग आर.एस.नरवरिया तथा सहायक संचालक एकीकृत बाल विकास खंडवा सुभाष सोलंकी को रखा गया है।
संसदीय क्षेत्र क्रमांक 28 खंडवा की विधानसभा खंडवा:- इसके साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एस.बघेल द्वारा खंडवा विधानसभा के रिजर्व के रूप में परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास खंडवा हरजिंदर सिंह अरोरा को नियुक्त किया गया है।
संसदीय क्षेत्र क्रमांक 28 खंडवा की विधानसभा पंधाना:- वहीं पंधाना विधानसभा के सेक्टर क्रमांक 5-छैगाँवमाखन के लिये यांत्रिकी अभियंता इंदिरा सागर पावर स्टेशन एन.एच.डी.सी. नर्मदा नगर खंडवा अनिल कुमार यादव को नियुक्त किया गया है। जिनके सेक्टर में मतदान केन्द्र क्रमांक 47, 47क, 48, 94, 50, 49, 51, 52, 62, 55, 56, 58, 59, 57, 52, 53, 54, 61, 60, 68 शामिल है। वहीं रिजर्व में सहायक संचालक आदिम जाति कल्याण विभाग आर.एस.नरवरिया तथा सहायक संचालक एकीकृत बाल विकास खंडवा सुभाष सोलंकी को रखा गया है।
संसदीय क्षेत्र क्रमांक 29 बैतुल की विधानसभा हरसूद:- इसके साथ ही लोकसभा निर्वाचन संसदीय क्षेत्र क्रमांक 29 बैतुल की विधानसभा हरसूद के लिये रिजर्व के रूप में उप परिसंचालक कार्यालय उप परिसंचालक आत्मा ख्ंाडवा सचिन जैन तथा अभियंता विद्युत इंदिरा सागर पाॅवर स्टेशन एन.एच.डी.सी. नर्मदा नगर अनिल बुर्डे खेमराज को नियुक्त किया गया है।
क्रमांक: 35/2014/572/वर्मा
No comments:
Post a Comment