JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Thursday, April 10, 2014

प्रेक्षकों ने देखा स्ट्रांग रूम एवं सामग्री वितरण केन्द्र को

प्रेक्षकों ने देखा स्ट्रांग रूम एवं सामग्री वितरण केन्द्र को










खण्डवा (10 अप्रैल, 2014) - लोकसभा निर्वाचन, 2014 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री सुरेश कुमार सिन्हा एवं सुश्री छोटेन धेंदुप लामा ने गुरूवार को सिविल लाईन स्थित सुभाष स्कूल, खंडवा का भ्रमण किया गया। जिमसें बने स्ट्राॅग रूम व मतदान पश्चात् जमा होने वाली सामग्री केन्द्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने शाला परिसर पहुँचकर सामग्री वितरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया। 
प्रेक्षक के निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर पंकज जैन ने बताया कि सुभाष स्कूल परिसर में चारों विधानसभा वार पृथ्क-पृथ्क स्ट्रांग रूम बनाये गये है। जिसमें मतदान पश्चात् आने वाली ईवीएम को सुरक्षित तरीके से भण्डारण किया जायेगा। श्री जैन ने इस दौरान मतगणना हेतु की जाने वाली व्यवस्थाओं, मतदान पश्चात् आने वाली सामग्री को किस प्रकार संग्रहित किया जायेगा, इसके बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही उन्हांेने शाला परिसर से किस प्रकार प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मतदान केन्द्रों पर भेजी जाने वाली सामग्री का वितरण किया जायेगा, इसके बारे में भी विस्तार से बताया। 
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता, सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमित तोमर, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एस.बघेल के साथ ही अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।                         
क्रमांक: 74/2014/611/वर्मा

No comments:

Post a Comment