JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Friday, April 4, 2014

नवागत कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता के साथ सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक श्रीमती लामा ने किया एम.सी.एम.सी. का निरीक्षण संचालित गतिविधियों एवं उनके बेहतर क्रियान्वयन की सराहना की गई

नवागत कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता के साथ सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक श्रीमती लामा ने किया एम.सी.एम.सी. का निरीक्षण
संचालित गतिविधियों एवं उनके बेहतर क्रियान्वयन की सराहना की गई 













खंडवा (04 अप्रैल, 2014) - शुक्रवार को जिले की नवागत कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने एवं लोकसभा निर्वाचन, 2014 के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्रीमती चोटेन धेन्दुम लामा के द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2014 के लिये गठित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एम.सी.एम.सी.) का निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं प्रेक्षक ने मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, पेड न्यूज एवं विज्ञापनों की मॉनिटरिंग किस प्रकार की जा रही है? अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ड्यूटी शेड्यूल क्या है आदि विषयों की जानकारी ली गई। साथ ही एम.सी.एम.सी. कमेटी द्वारा किस प्रकार मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप की गतिविधियों में सहयोग पहुॅंचाया जा रहा है, इसका भी निरीक्षण किया गया। बारिकी से निरीक्षण करने के पश्चात् एम.सी.एम.सी. द्वारा किये जा रहे बेहतर एवं सुचारू क्रियान्वयन तथा संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए प्रशंसा जाहीर की गई। 
                     कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गुप्ता एवं निर्वाचन सामान्य प्रेक्षक श्रीमती लामा द्वारा निरीक्षण के दौरान एम.सी.एम.सी. समिति द्वारा संधारित किये जा रहे समाचार पत्र की कतरनों, डेली रिर्पोटिंग, रिकार्डेड क्लिपिंग, रिकार्डिंग संधारण रजिस्टर आदि का निरीक्षण करते हुए कार्यों की सराहना की गई। 
                  जिला जनसंपर्क अधिकारी सुनिल वर्मा द्वारा निरीक्षण पर आये अधिकारियों को बताया गया कि एम.सी.एम.सी. समिति द्वारा शहर में प्रकाशित किये जा रहे केबल नेटवर्कों के चैनलों की सतत् रिकॉर्डिंग की जा रही है। साथ ही समस्त समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों एवं विज्ञापनों पर भी बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही संबंधित पेपर कटिंग का रिकॉर्ड भी संधारित किया जा रहा है। यदि विज्ञापन प्रकाशित करवाये जा रहे है, तो उनको नियमानुसार संबंधित राजनीतिक दल अथवा संबंधित प्रत्याशी के व्यय में जुड़वाया जा रहा है। अधिकारियांे द्वारा निर्वाचन शिकायत शाखा का भी निरीक्षण किया गया एवं संधारित की जा रही शिकायतों एवं किये जा रहे निराकरणों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एस. बघेल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेन्द्रसिंह कवचे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल, मिडिया अधिकारी व्ही.एस.मण्डलोई, मीडिया अधिकारी अभिषेक तिवारी, जिला लोकसेवा प्रबंधक शैलेन्द्र जाधम आदि अधिकारी निरीक्षण में उपस्थित रहे।
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।
क्रमांक: 27/2014/564/वर्मा

No comments:

Post a Comment