JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Monday, April 7, 2014

कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के लिये वीडियोग्राफर उपलब्ध कराये जाने के दिये निर्देश

कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के लिये वीडियोग्राफर उपलब्ध कराये जाने के दिये निर्देश


खण्डवा (07 अप्रैल, 2014) - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता द्वारा रामनवमीं पर्व पर शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को विभिन्न क्षेत्र में कत्र्तव्यस्थ किया है। वर्तमान में लोकसभा निर्वाचन 2014 की गतिविधियाँ भी प्रचलित है। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों से शोभा यात्राएँ भी निकाली जायेगी। इस दौरान आचार संहिता का उल्लंघन ना हो, असामाजिक गतिविधियाँ तथा कानून व्यवस्था की दृष्टि से प्रत्येक गतिविधियों को नियंत्रित किये जाने के लिये कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती गुप्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक खंडवा को 10 वीडियोग्राफर तथा प्रत्येक कत्र्तव्यस्थ कार्यपालिक दण्डाधिकारी को एक-एक वीडियोग्राफर उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है। निर्णय के तहत् कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक को 10 तथा प्रत्येक कार्यपालिक दण्डाधिकारियों एक-एक वीडियोग्राफर उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।
 क्रमांक: 53/2014/590/वर्मा

No comments:

Post a Comment