JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Saturday, April 5, 2014

स्वीप अन्तर्गत कवि अनुराग बंसल “हरसूदी“ के संग्रह ‘‘जागो मतदाता जागो’’ का हुआ विमोचन सी.ई.ओ. जिला पंचायत तोमर ने किया विमोचन जागो मतदाता जागो संदेष आया है। लोकतंत्र के महाकुंभ का स्नान आया है।

स्वीप अन्तर्गत कवि अनुराग बंसल “हरसूदी“ के संग्रह ‘‘जागो मतदाता जागो’’ का हुआ विमोचन
सी.ई.ओ. जिला पंचायत तोमर ने किया विमोचन
जागो मतदाता जागो संदेष आया है। लोकतंत्र के महाकुंभ का स्नान आया है। 






खंडवा (05 अप्रैल, 2014) - जिले में मतदाता जागरूकता अभियान अन्तर्गत विभिन्न नवाचारी गतिविधियाँ संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में अपने जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देष्य से जनमंच संस्था द्वारा भी एक अभिनव प्रयास किया गया है। जिसमें संस्था द्वारा ‘‘जागो मतदाता जागो’’ शीर्षक से कवि अनुराग बंसल “हरसूदी“ द्वारा संग्रहित काव्य संग्रह संयोजित किया गया है। इसका भी विमोचन शनिवार को जिला पंचायत सभागृह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमीत तोमर व जिला जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा ने किया। इस अवसर पर कवि श्री हरसूदी ने अपनी रचना ‘‘जागो मतदाता जागो संदेष आया है’’ का वाचन किया। जिसे कि उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सराहा भी गया। 
                       ‘‘जागो मतदाता जागो’’ काव्य संग्रह में अनुराग बंसल “हरसूदी“ के साथी गोविन्द गीते सुफीयाना काजी द्वारा रचित कविताएँ भी संग्रहित है। इस संग्रह में ओ.पी. गायकवाड द्वारा जहां ‘‘छोटी मगर बड़ी बात’’ के षीर्षक से मतदान के महत्व को प्रतिपादित करता हुआ लेख है। वहीं मतदान का अभिप्राय शीर्षक से चन्द्रकांत सांड, कमलसिंह चैहान की रचना है। वहीं ‘‘लोकतंत्र का उत्सव आया’’ शीर्षक से गोविन्द गीते की रचना भी प्रकाषित है। वहीं जनमंच संस्था के सदस्य गणेष कनाडे, मनोज सोनी, सुनील जैन (सिद्धोदय), उमेष शर्मा, राजा अग्रवाल और प्रवीण दुबे का संदेष भी नैतिक मतदान जरूर करने को लेकर जिलेवासीयों के लिये है। 
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।                      
 क्रमांक: 30/2014/567/वर्मा

No comments:

Post a Comment