विधानसभा निर्वाचन: सेक्टर आॅफिसरों का प्रशिक्षण 23 अक्टूबर को
खंडवा (21 अक्टूबर) - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने विधानसभा आम चुनाव 2013 के लिए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देने हेतु शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा का चयन किया है। उक्त केन्द्र पर मतदान दलों के अतिरिक्त सदस्यों के लिए प्रथम प्रशिक्षण एवं सेक्टर आॅफिसरों का प्रशिक्षण 23 अक्टूबर को दो पारियों में प्रशिक्षण केन्द्र के हाॅल में 10 से 01 बजे तक एवं दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा। प्रत्येक सत्र में लगभग 100 से 125 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने उक्त प्रशिक्षण हेतु चयनित प्रशिक्षण स्थल के हाॅल में प्रशिक्षण दिनांक को प्रातः 9 बजे एल.सी.डी., प्रोजेक्टर, सी.पी.यू. मय स्क्रीन व आॅपरेटर जनरेटर सहित की व्यवस्था के निर्देश सी.ई.ओ. जनपद पंचायत अमित तोमर को दिये हैं, ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम सुचारू रूप से संपादित हो सके।
क्रमांकः 67/2013/1118/वर्मा

No comments:
Post a Comment