JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Thursday, October 31, 2013

नियंत्रण कक्ष के लिए कर्मचारी नियुक्त

नियंत्रण कक्ष के लिए कर्मचारी नियुक्त

खंडवा (23 अक्टूबर) - उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एस.बघेल द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2013 के लिए खनिज शाखा खंडवा के नवीन भवन में प्रतिस्थापित दूरभाष क्रमांक 0733-2226261 पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। जिसके लिये सहायक खनिज अधिकारी खंडवा महेन्द्र पटेल को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। जिनका मोबाईल नंबर 9425328015 है।
        इस नियंत्रण कक्ष में तीन शिटों में अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटि लगाई गई है। जिसमें अनुरेखक अमित डोंगरे कार्यालय संभागीय परियोजना अधिकारी लोक निर्माण विभाग, पी.आई.यू.इकाई खंडवा को तथा भृत्य ईश्वर मालाकार कार्यालय कावेरी वनमण्डल खंडवा को प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक के लिये नियुक्त किया गया है।
        वहीं सहायक मानचित्रकार धीरेन्द्र रावल कार्यालय संीाागीय परियोजना अधिकारी लोक निर्माण विभाग पी.आई.यू.इकाई खंडवा तथा भृत्य मिश्रीलाल काजले कार्यालय वाणिज्य कर विभाग को शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक के लिए तैनात रहेंगे।
        इसी प्रकार सहायक ग्रेड-3 राजेश कुमार डोके संभागीय परियोजना अधिकारी लोक निर्माण विभाग पी.आई.ूयू.इकाई खंडवा तथा भृत्य जिशान खान कार्यालय सिविल सर्जन सहअधीक्षक खंडवा को रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहेंगे।
क्रमांकः 74/2013/1125/वर्मा/काशिव

No comments:

Post a Comment