JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Thursday, October 31, 2013

एक क्लिक पर समग चुनाव निर्वाचन से जुड़ी समस्त जानकारी एक क्लिक पर खंडवा जनसंपर्क के नवाचार की एक कड़ी और

एक क्लिक पर समग चुनाव
निर्वाचन से जुड़ी समस्त जानकारी एक क्लिक पर
खंडवा जनसंपर्क के नवाचार की एक कड़ी और


खंडवा (08 अक्टूबर) -  लोकतंत्र में सबसे बड़ा पर्व चुनाव का होता है, क्योंकि इसमें जनता अपने जनप्रतिनिधियों को अपने मतदान के माध्यम से चुनकर भेजती है। मध्यप्रदेश की 14वीं विधानसभा के लिए होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में समस्त जानकारी अब खंडवा जिले के जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों, पत्रकारों से लेकर आमजन तक एक क्लिक पर मिलेगी। जी हाँ जिला निर्वाचन कार्यालय खंडवा की समग्र जानकारियों को एक क्लिक पर केन्द्रित करने का नवाचार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे के मार्गदर्शन में जिला जनसंपर्क कार्यालय खंडवा द्वारा किया गया है। deokhandwa1.blogspot.in के माध्यम से एक प्लेटफार्म पर चुनाव संबंधी समस्त अपडेट सूचनाओं को लोगों तक पहुँचाने की पहल की है।
एक क्लिक पर विविध लिंक:- यदि एक ही प्लेटफार्म पर कई तरह की जानकारी उपलब्ध हो जाए तो काम काफी आसान हो जाता है। ऐसे में जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा तैयार किए गए ब्लॉग पर चुनाव से जुड़े चुनाव आयोग के निर्देशों की लिंक उपलब्ध करा दी है, जिस पर चुनाव की पूरी गाइड लाइन तत्काल देखी जा सकती है। इसके साथ समाचार पत्रों और न्यूज चैनल को लिंक के माध्यम से जोड़ा गया है, जिससे समाचार पत्र और न्यूज चैनल दोनों से तुरंत जुड़कर अपडेट हो सकते हंै।
मतदाता सूची से लेकर चुनावी विश्लेषण:- प्रदेश में कितने मतदाताओं की संख्या बड़ी है, किस विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदाता हैं। इससे संबंधित जानकारी भी 2013 की फाइनल वोटर लिस्ट की लिंक पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। सियासत की इस जंग में 2008-09 के मतदान के आंकड़े भी उपलब्ध कराए हंै, जिससे समाचार लिखने वालों से लेकर चुनावी गणित लगाने वाले सभी आसानी से यहाँ यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चुनाव के समय पार्टियों के लिए आवश्यक मतदाता सूची को भी ब्लॉग पर लिंक के माध्यम से उपलब्ध करा दिया गया है, जिसे क्लिक कर तुंरत डाउनलोड कर सकते हैं।
टीप:- फोटो क्रमांक 0810131 मेल की गई हैं।           क्रमांकः 29/2013/1080/वर्मा

No comments:

Post a Comment