JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Thursday, October 31, 2013

सम्पत्ति विरूपण की रोकथाम हेतु प्रकोष्ठ गठित

विधानसभा निर्वाचन: सम्पत्ति विरूपण की रोकथाम हेतु प्रकोष्ठ गठित

खंडवा (17 अक्टूबर) - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने विधानसभा आम चुनाव 2013 के दौरान सम्पत्ति विरूपण की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए प्रकोष्ठ गठित किया है। गठित प्रकोष्ठ में आयुक्त नगर पालिक निगम खंडवा संबंधित निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, समस्त जनपद पंचायत सी.ई.ओ., अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सदस्य विभागीय अमला तथा संबंधित थाना प्रभारियों को शामिल किया गया है।
        उक्त प्रकोष्ठ संपत्ति विरूपण की शिकायत प्राप्त होने पर मध्यप्रदेश संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही करेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने निर्देश दिये है कि प्रकोष्ठ यह सुनिश्चित करे कि उनके पास विरूपण मिटाने हेतु गेंग तथा गेंग के परिवहन हेतु वाहन एवं अन्य सामग्री सदैव उपलब्ध रहे। गंेग व्यवस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा तथा स्थानीय निकायों द्वारा की जायेगी। यभा संभव इसकी व्हीडियोग्राफी भी काई जायेगी। इस हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पास व्हीडियो कैमरा उपलब्ध रहेंगे। प्र्रकोष्ठ क्षेत्र से संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी को जानकारी प्रतिदिन देंगे।
क्रमांकः 57/2013/1108/वर्मा

No comments:

Post a Comment