JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Thursday, October 31, 2013

वीडियो दृश्य टीम का गठन

विधानसभा निर्वाचन
वीडियो दृश्य टीम का गठन


खंडवा (09 अक्टूबर) -  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने विधानसभा निर्वाचन 2013 के सुचारू संचालन हेतु अभ्यर्थियों की आमसभा तथा निर्वाचन से संबंधित कार्यों की प्रतिदिवस वीडियोग्राफी की माॅनिटरिंग हेतु के लिये विधानसभावार वीडियो व्युइंग टीम अर्थात् वीडियो दृश्य टीम का गठन किया है।
        विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175 मांधाता में उपयंत्री जिला शिक्षा केन्द्र सर्व शिक्षा अभियान चंद्रशेखर गंगराड़े तथा सहायक मानचित्रकार जनपद पंचायत छैगाँवमाखन दशरथ यादव को वीडियो दृश्य टीम के गठन में शामिल किया है।
        विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 176 हरसूद में उपयंत्री जिला शिक्षा केन्द्र सर्व शिक्षा अभियान देवेन्द्र खड़कोदकर तथा सहायक मानचित्रकार जनपद पंचायत खालवा कमलेश कुमार कुमभारे को वीडियो दृश्य टीम में रखा गया है।
        विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 177 खंडवा में उपयंत्री जिला शिक्षा केन्द्र सर्व शिक्षा अभियान शिवचरण पटेल तथा सहायक मानचित्रकार जनपद पंचायत खंडवा राकेश पिपलोदे को वीडियो दृश्य टीम में रखा गया है।
        विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 178 पंधाना में उपयंत्री जिला शिक्षा केन्द्र सर्व शिक्षा अभियान दिनेश डामरोले तथा सहायक मानचित्रकार जनपद पंचायत पंधाना शेख जावेद को वीडियो दृश्य टीम में रखा गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने उपरोक्त अधिकारी तथा कर्मचारी आदर्श आचार संहिता प्रारंभ होने के दिनांक से कार्य समाप्ति तक कार्य संपादित करने हेतु नियुक्त किया है।
क्रमांकः 35/2013/1086/वर्मा

No comments:

Post a Comment