JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Thursday, October 31, 2013

विधानसभा निर्वाचन: व्यय लेखे के संधारण हेतु लेखा टीम गठित

विधानसभा निर्वाचन: व्यय लेखे के संधारण हेतु लेखा टीम गठित

खंडवा (08 अक्टूबर) -  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे द्वारा जिले में विधानसभा आम चुनाव 2013 के सुचारू संचालन हेतु अभ्यर्थियों के व्यय लेखे के संधारण हेतु जिला स्तर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिये लेखा टीम गठित की गई है। जो लेखा टीम में विधानसभा निर्वाचन में होने वाले समस्त व्ययों पर निगरानी रखेगी।
विधानसभा क्षेत्र 175 मांधाता:- मांधाता विधानसभा के लिये सहायक लेखा अधिकारी इंदिरा सागर पाॅवर स्टेशन एन.एच.डी.सी. नीरज अरोड़ा, सहायक ग्रेड-3 वाणिज्यकार विभाग विवेक पाल तथा भृत्य कैलाशचंद्र वर्मा को नियुक्त किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र 176 हरसूद:- हरसूद विधानसभा के लिये संयुक्त लेखा अधिकारी दूरसंचार विभाग जी.एस.प्रसाद, सहायक ग्रेड-3 वाणिज्यकार विभाग सुरेश मोजले तथा भृत्य प्रहलाद धुर्वे को नियुक्त किया गया है।        
विधानसभा क्षेत्र 177 खंडवा:- खंडवा विधानसभा के लिये संयुक्त लेखा अधिकारी दूरसंचार विभाग सुधारकर चैथमल,  सहायक ग्रेड-3 वाणिज्यकार विभाग अनिल गुहा तथा भृत्य दुर्गेश रायकवार को नियुक्त किया गया है।        
विधानसभा क्षेत्र 178 पंधाना:- पंधाना विधानसभा के लिये सहायक लेखा अधिकारी इंदिरा सागर पाॅवर स्टेशन एन.एच.डी.सी. प्रमोद कुमार साहु, सहायक ग्रेड-3 वाणिज्यकार विभाग नरेन्द्र कुमार जोशी तथा भृत्य तुलसीराम बारिया को नियुक्त किया गया है।
        कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने इन सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आदर्श आचार संहिता प्रारंभ होने के दिनांक से कार्य समाप्ति तक कार्य संपादित करने हेतु नियुक्त किया है। श्री दुबे ने निर्देश दिये है कि उक्त विधानसभावार गठित लेखा टीम में शामिल सभी अधिकारी तथा कर्मचारी सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन आपसी समन्वय एवं सहयोग से समयावधि में पूर्ण करेंगे तथा प्रतिदिवस की कार्यवाही से जिला निर्वाचन कार्यालय को अनिवार्य रूप से अवगत कराने के निर्देश भी दिये हैं।
क्रमांकः 31/2013/1082/वर्मा

No comments:

Post a Comment