JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Thursday, October 31, 2013

विधानसभा निर्वाचन: सहायक निर्वाचन व्यय प्रेक्षक नियुक्त

विधानसभा निर्वाचन: सहायक निर्वाचन व्यय प्रेक्षक नियुक्त

खंडवा (08 अक्टूबर) -  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने जिले के विधानसभा आम चुनाव 2013 के सुचारू संचालन हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2013 में लड़ने वाले अभ्यर्थियों के व्यय लेखे से संबंधित कार्य संपादन हेतु विधानसभावार सहायक निर्वाचन व्यय प्रेक्षकों को नियुक्त किया है। जो इस प्रकार है -
विधानसभा क्षेत्र 175 मांधाता:- मांधाता विधानसभा के लिये वरिष्ठ लेखा अधिकारी इंदिरा सागर परियोजना एन.एच.डी.सी. ओंकारेश्वर प्रदीप कुमार शारदा तथा सहायक ग्रेड-2 वाणिज्यकार विभाग गणेश धाण्डे को नियुक्त किया गया है।                
विधानसभा क्षेत्र 176 हरसूद:- हरसूद विधानसभा के लिये लेखा अधिकारी इंदिरा सागर परियोजना एन.एच.डी.सी. ओंकारेश्वर मनोबिन्दो कुमारदास तथा सहायक ग्रेड-2 वाणिज्यकार विभाग ओमप्रकाश भावसार को नियुक्त किया गया है।        
विधानसभा क्षेत्र 177 खंडवा:- खंडवा विधानसभा के लिये लेखा अधिकारी इंदिरा सागर परियोजना एन.एच.डी.सी. ओंकारेश्वर पृथ्वीराज भौमिक तथा सहायक ग्रेड-2 वाणिज्यकार विभाग पंचम लहासे को नियुक्त किया गया है।        
विधानसभा क्षेत्र 178 पंधाना:- पंधाना विधानसभा के लिये लेखा अधिकारी दूरसंचार विभाग बसंतीलाल तिरतड़े तथा सहायक ग्रेड-3 वाणिज्यकार विभाग गौरचरण ढाकसिया को नियुक्त किया गया है।
        कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने उपरोक्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आदर्श आचार संहिता प्रारंभ होने के दिनांक से कार्य समाप्ति तक कार्य संपादित करने हेतु नियुक्त किया है। श्री दुबे ने इन्हें निर्देश दिये है कि सभी अधिकारी तथा कर्मचारी सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन आपसी समन्वय एवं सहयोग से समयावधि में पूर्ण करेंगे तथा प्रतिदिवस की कार्यवाही से जिला निर्वाचन कार्यालय को अनिवार्य रूप से अवगत करायेंगे।
क्रमांकः 30/2013/1081/वर्मा

No comments:

Post a Comment