JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Wednesday, October 30, 2013

नोडल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न - कलेक्टर नीरज दुबे ने दिये व्यापक दिशा-निर्देश - आदर्श आचरण संहिता का करें कड़ाई से पालन - मतदान कर्मियों को डाकमत पत्र करें जारी

नोडल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर नीरज दुबे ने दिये व्यापक दिशा-निर्देश
आदर्श आचरण संहिता का करें कड़ाई से पालन
मतदान कर्मियों को डाकमत पत्र करें जारी 




खंडवा (05 अक्टूबर) - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने शनिवार को यहाँ विधानसभा निर्वाचन 2013 की समस्त प्रक्रियाओं को संपन्न करने के लिये संलग्न अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में अपने जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि, वे आदर्श चुनाव आचरण संहिता स्वयं भी कड़ाई से पालन करें, और अपने अधीनस्थों को भी इस हेतु निर्देशित करें। उन्होनें कहा कि आचरण संहिता के दौरान कोई भी शासकीय सेवक किसी भी ऐसी गतिविधीयों में कदापि संलग्न न रहे जिससे आचरण संहिता का उल्लंघन प्रतीत हो।   
    कलेक्टर श्री दुबे ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह  अपने-अपने क्षेत्र के बी.एल.ओ. की बैठक आयोजित कर मतदाता सूची में हुई त्रुटी में तत्काल सुधार करायें और जाँच करें, बी.एल.ओ. को किसी प्रकार का अन्यत्र कार्य नहीं सौंपे, उससे सिर्फ बी.एल.ओ. का ही कार्य लें। बी.एल.ओ. यह सुनिश्चित करें कि वोटर लिस्ट पर शत्-प्रतिशत् मतदाताओं की फोटो चस्पा हो। शिकायत काॅल सेंटर के संबंध में चर्चा करते हुये कलेक्टर ने निर्देश दिये कि शिकायत करने वालों से सीधे संपर्क हो सके ऐसी व्यवस्था करें। जिससे शिकायतकर्ता की शिकायत का तत्काल निराकरण किया जा सके।
    बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने डाक मतपत्र के संबंध में भी व्यापक दिशा-निर्देश दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटि मतदान केन्द्रों पर लगाई गई है, उनको डाकमत पत्र उपलब्ध करायें जाए तथा अलग से ट्रेनिंग दिये जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही पोस्ट आॅफिस विभाग से संपर्क कर सभी डाक मतपत्र, मतगणना के दिन सुबह तक मतगणना स्थल पर पहुँचाने की व्यवस्था करें।
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे की अध्यक्षता में आयोजित निर्वाचन से संबंधित नोडल अधिकारियों  की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होनें आगामी 25 नवम्बर, 2013 को होने वाले निर्वाचन कार्य के प्रभावी व सफल क्रियान्वयन के लिये महत्वपूर्ण निर्देश दिये। उन्होनें -

-    निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराये जाने हेतु कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिये जाने के।
-    कर्मचारियों के मोबाईल नंबर लिये जाने के।
-    कलेक्टर ने मानदेय के संबंध में चर्चा करते हुये निर्देश दिये कि कर्मचारियों
    के बैंक खाते नंबर लिये जाने के।
-    जिससे मानदेय की राशि सीधे उनके खातें में जमा किये जाने के।
-    कलेक्टर ने आर.टी.ओ. को वाहन अधिगृहित कर सूचि उपलब्ध कराने के।
 -   पोस्टल मतदान हेतु बसों पर कार्यरत् कर्मचारियों को फार्म-12 उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, जिससे वह अपने मत का उपयोग कर सके।
    बैठक में जिला पंचायत सी.ई.ओ. अमित तोमर, अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे तथा जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्स्थिित रहे।
टीप:- फोटो क्रमांक वी.एस.0510131 तथा वी.एस.0510132 मेल की गई हैं।
क्रमांकः 15/2013/1066/वर्मा/काशिव


No comments:

Post a Comment