JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Wednesday, October 30, 2013

निष्पक्ष और निर्भीक निर्वाचन करायेगें संपन्न-कलेक्टर श्री दुबे

निष्पक्ष और निर्भीक निर्वाचन करायेगें संपन्न-कलेक्टर श्री दुबे
आदर्श आचरण संहिता का होगा कड़ाई से पालन 


खंडवा (05 अक्टूबर) - आगामी विधानसभा निर्वाचन 2013 के निष्पक्ष और निर्भीक संपादन के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने शुक्रवार को देर शाम अधिसूचना जारी होने के तत्काल बाद राजनैतिक दलों की बैठक ली। जिसमें उन्होनें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधीयों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई चुनाव की संपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होनें बताया कि जिले में 1 नवम्बर 2013 को चुनाव की अधिसूचना जारी की जायेगी।  8 नवम्बर तक नामांकन भरें जायेगें। 9 नवम्बर को नामांकन पत्रों की छटाई (स्कू्रटनी) की जायेगी। 11 नवम्बर को प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तारिख होगी। 25 नवम्बर को मतदान होगा। जिसके बाद 8 दिसम्बर को मतगणना संपन्न होगी। तथा 11 दिसम्बर तक समस्त चुनावी प्रक्रिया संपन्न होगी अर्थात 11 दिसम्बर तक आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू रहेगी।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस बार इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन से ही मतदान कराया जायेगा। जिनका रेन्डमाईजेशन भी जिले में पूरा कर लिया गया है। उन्होनें बताया कि समस्त चुनावी प्रक्रियाओं के संपादन के दौरान होने वाले सभी कार्यो की व्हीडियोग्राफी करवाई जायेगी।
बैठक के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने संचार प्रतिनिधीयों से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जिले में निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव कराये जायेगें। साथ ही आदर्श आचरण संहिता का भी कड़ाई से पालन होगा। क्योंकि आदर्श आचरण संहिता ही सभी उम्मीद्वारों को निर्वाचन का समान अवसर उपलब्ध कराती है।
बैठक में अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे समेत राजनैतिक दलों के सम्मानित जनप्रतिनिधी व गणमान्य संचार प्रतिनिधी भी उपस्थित थे।
क्रमांकः 18/2013/1069/वर्मा/काशिव

No comments:

Post a Comment