JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Monday, November 25, 2013

जिले में लगभग 70 प्रतिशत् से अधिक हुआ मतदान

जिले में लगभग 70 प्रतिशत् से अधिक हुआ मतदान 
विधानसभा निर्वाचन मतदान की समयवार जानकारी प्रतिशत में





खंडवा (25 नवम्बर) - जिले के चारों विधानसभा 175-मांधाता, 176-हरसूद, 177-खंडवा तथा 178- पंधाना के लिए मतदान केन्द्रों में प्रातः 8 बजे से मतदान संबंधी प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जो कि शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं की उपस्थिति में माॅक पोल के पश्चात् प्रातः 8 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान प्रारंभ होने के साथ ही बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केन्द्रों में पहुंच चुके थे। मतदान केन्द्रों में पुरुषों एवं महिलाओं की लम्बी-लम्बी लाइनें लगी दिखीं। मतदाताओं में काफी उत्साह का वातावरण नजर आया। अंतिम आकड़े रात्रि 12 बजे तक प्राप्त होने की संभावना हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जानकारी संकलित की जा रही हैं। मतदान का प्रतिषत और बढ़ने की संभावना हैं। जिले में कुल लगभग 70 प्रतिशत् से अधिक मतदान रहा।
प्रातः 8 से 10 बजे तक हुये मतदान प्रतिशत्:- जिले में सुबह 8 से 10 बजे तक विधानसभा क्षेत्र मांधाता में पुरूष 14.68 तथा महिला 10.57 कुल लगभग 12.72 प्रतिशत् मतदान हुआ। हरसूद विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 6.31 तथा महिला 4.08 कुल लगभग 5.23 प्रतिशत् मतदान हुआ। खंडवा विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 18.03 तथा महिला 13.13 कुल लगभग 16 प्रतिशत् मतदान हुआ। पंधाना विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 17.84 तथा महिला 10.17 लगभग कुल 17.33 प्रतिशत् मतदान हुआ।
जिले में 12 बजे तक हुये मतदान प्रतिशत्:- जिले में सुबह 8 से 12 बजे तक विधानसभा क्षेत्र मांधाता में पुरूष 29.35 तथा महिला 26.61 कुल लगभग 28 प्रतिशत् मतदान हुआ। हरसूद विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 15.12 तथा महिला 10.48 कुल लगभग 12.88 प्रतिशत् मतदान हुआ। खंडवा विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 35.24 तथा महिला 29.49 कुल लगभग 33 प्रतिशत् मतदान हुआ। पंधाना विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 35.28 तथा महिला 36.69 कुल लगभग 37.12 प्रतिशत् मतदान हुआ।
दोपहर 2 बजे तक हुये मतदान प्रतिशत्:- जिले में सुबह 8 से 02 बजे तक विधानसभा क्षेत्र मांधाता में पुरूष 40.74 तथा महिला 47.60 कुल लगभग 48.17 प्रतिशत् मतदान हुआ। हरसूद विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 37.87 तथा महिला 32.32 कुल लगभग 35.20 प्रतिशत् मतदान हुआ। खंडवा विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 50.99 तथा महिला 47.76 कुल लगभग 49.44 प्रतिशत् मतदान हुआ। पंधाना विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 55.21 तथा महिला 51.47 कुल लगभग 56.29 प्रतिशत् मतदान हुआ।
शाम 4 बजे तक हुये मतदान प्रतिशत्:- जिले में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक विधानसभा क्षेत्र मांधाता में पुरूष 60.00 तथा महिला 59.00 कुल लगभग 60.00 प्रतिशत् मतदान हुआ। हरसूद विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 54.33 तथा महिला 52.97 कुल लगभग 53.67 प्रतिशत् मतदान हुआ। खंडवा विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 62.90 तथा महिला 60.50 कुल लगभग 61.70 प्रतिशत् मतदान हुआ। पंधाना विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 70.61 तथा महिला 70.32 कुल लगभग 70.47 प्रतिशत् मतदान हुआ।
अंतिम क्षण 5 बजे तक हुये कुल मतदान प्रतिशत्:- जिले में मतदान प्रारंभ से अंतिम समय शाम 5 बजे तक कुल विधानसभा क्षेत्र मांधाता में पुरूष 75.38 तथा महिला 71.99 कुल लगभग 73.77 प्रतिशत् मतदान हुआ। हरसूद विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 70.88 तथा महिला 67.01 कुल लगभग 70.01 प्रतिशत् मतदान हुआ। खंडवा विधानसभा क्षेत्र में कुल लगभग 65.08 प्रतिशत् मतदान हुआ। पंधाना विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 75.94 तथा महिला 73.47 कुल लगभग 74.85 प्रतिशत् मतदान हुआ।

No comments:

Post a Comment