JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Sunday, November 24, 2013

मतदान के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

मतदान के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त
खंडवा (24 नवम्बर) - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने मतदान शांतिपूर्वक निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराये जाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। नियुक्त कार्यपालिक दण्डाधिकारी आज मतदान दिवस 25 नवम्बर को प्रातः 6 बजे से समस्त मतदान केन्द्रों की सामग्री जमा होने की अवधि तक के लिये तैनात रहेंगे। उक्त अवधि के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में होने वाली जन सामान्य की गतिविधियों पर दृष्टि रखेंगे। कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा मतदान को प्रभावित करने वाली किसी भी छोटी से छोटी घटना को तत्काल कलेक्टर कार्यालय से अवगत करायेंगे तथा मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं निष्पक्ष मतदान के लिये हर संभवन प्रयास करेंगे।
मतदान के लिये नियुक्त कार्यपालिक दण्डाधिकारी:- अनुविभागीय दण्डाधिकारी खंडवा महेन्द्र सिंह कवचे को सम्पूर्ण अनुभाग खंडवा, संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी हरसूद सुरेशचंद्र वर्मा को सम्पूर्ण अनुभाग हरसूद, संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुनासा पी.एल.बकावले को सम्पूर्ण अनुभाग पुनासा, अनुविभागीय दण्डाधिकारी पंधाना सुश्री जानकी यादव को सम्पूर्ण अनुभाग पंधाना के लिये नियुक्त किया है।
वहीं संयुक्त कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा सी.एल.सोलंकी को धनगाँव थाना क्षेत्र, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा पी.सी.बोथरा को जावर थाना क्षेत्र, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा बी.एल.कोचले को मूंदी थाना क्षेत्र, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा एम.पी.मण्डरा को नर्मदानगर थाना क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा शास्वत शर्मा को कोतवाली थाना क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी हरसूद महेन्द्र कुमार जोशी को हरसूद थाना क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी पुनासा रत्नेश श्रीवास्वत को पुनासा क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी पंधाना विजेन्द्र रावत को पंधाना थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा राजेश पाटीदार को मोघट थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मांधाता मुकेश सोनी को मांधाता थाना  क्षेत्र, सहायक अधीक्षक भूअभिलेख कलेक्टोरेट खंडवा पवन वास्केल को पुलिस चैकी रोशनी क्षेत्र, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा केश्या सोलंकी को छैगाँवमाखन थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खालवा प्रकाश परिहार को खालवा थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार किल्लौद परिवीक्षाधीन सुश्री वंदना चैहान को किल्लौद थाना क्षेत्र, तथा परिवीक्षाधीन नायब तहसीलदार पिपलोद को पिपलोद थाना क्षेत्र के लिये नियुक्त किया गया है।                                क्रमांकः 108/2013/1269/वर्मा


No comments:

Post a Comment