JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Saturday, November 23, 2013

जिले में 8 लाख 28 हजार 120 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग

खंडवा विधानसभा निर्वाचन, 2013 के संदर्भ में
जिले में 8 लाख 28 हजार 120 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग
पत्रकार वार्ता में कलेक्टर नीरज दुबे ने दी जानकारी 
6500 से अधिक शासकीय सेवक निर्वाचन में कर रहे भूमिका का निर्वहन
मतदान केन्द्रों की सुरक्षा में लगे हैं 4 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी
जिले में 25 नवम्बर को 949 मतदान केन्द्रों में सम्पन्न होगा मतदान कार्य
जिला प्रशासन ने निष्पक्ष निर्वाचन के लिये की हैं व्यापक तैयारियाँ



खंडवा (22 नवम्बर) - जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा निर्वाचन, 2013 के अंतर्गत 25 नवम्बर को आयोजित होने वाले मतदान कार्य के शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन की सम्पूर्ण तैयारियाँ कर ली गई है। यह जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जिले की चारों विधानसभा मांधाता, हरसूद, खंडवा तथा पंधाना के लिये 25 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुये बताया है कि जिले मंें चारों विधानसभा क्षेत्रों में महिला तथा पुरूष को मिलाकर कुल 8 लाख 28 हजार 120 मतदाता है, जो कि 25 नवम्बर को स्वतंत्र, निर्भिक तथा स्वेच्छा से अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। निर्वाचन कार्य में लगभग 6500 से अधिक शासकीय कर्मचारी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।
इसके साथ ही पत्रकार वार्ता में सुरक्षा के व्यापक इंतजामों की जानकारी देते हुये जिला पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि मतदान केन्द्रों में सुरक्षा की दृष्टि से 4 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन ने सम्पूर्ण जिले में 226 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील की श्रेणी में लिया है। जहाँ पर मतदान के दिन विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी। यह सुरक्षा व्यवस्था ट्राई कवर होगी।
विधानसभावार मतदाताओं की जानकारी:- जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 28 हजार 120 है। जिनमें से 4 लाख 31 हजार पुरूष एवं 3 लाख 96 हजार महिलाएँ है। उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिये जो व्यापक अभियान विगत् समय में चलाया गया था, जिसके अंतर्गत दिनांक 1 जनवरी, 2012 के बाद कुल 1 लाख 11 हजार 729 मतदाताओं के नाम जोड़े गये हैं। विधानसभावार मतदाताओं की संख्या निम्नानुसार है।
क्र विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175 मांधाता (सामान्य) में कुल मतदाता 1 लाख 81 हजार 829 है। जिसमें पुरूष मतदाता 95 हजार 218 तथा महिला मतदाता 86 हजार 611 शामिल है।

क्र विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 176 हरसूद (अ.ज.जा.) में कुल मतदाता 1 लाख 88 हजार 810 है। जिसमें पुरूष मतदाता 97 हजार 821 तथा महिला मतदाता 90 हजार 989 शामिल है।
क्र विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 177 खंडवा (अ.जा.) में कुल मतदाता 2 लाख 28 हजार 749 है। जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 18 हजार 961 तथा महिला मतदाता 1 लाख 9 हजार 788 शामिल है।
क्र विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 178 पंधाना (अ.ज.जा.) में कुल मतदाता 2 लाख 28 हजार 732 है। जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 19 हजार 413 तथा महिला मतदाता 1 लाख 9 हजार 319 शामिल है।
विधानसभावार मतदान केन्द्रों की जानकारी:- जिले में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कुल 949 मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं। शहरी क्षेत्र में 184 मतदान केन्द्र हैं, वहीं शेष 765 मतदान केन्द्र ग्रामीण क्षेत्रों में है। एक मात्र अस्थाई मतदान केन्द्र ग्राम सुकवा 175 मांधाता में बनाया गया है। मतदान केन्द्र की जानकारी निम्नानुसार है।
क्र विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175 मांधाता (सामान्य) में कुल मतदान केन्द्र 222 है। गत् विधानसभा 2008 की स्थिति में इस विधानसभा में 205 मतदान केन्द्र थे, किन्तु वर्तमान विधानसभा, 2013 में 17 मतदान केन्द्रों की वृद्धि हुई है।
क्र विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 176 हरसूद (अ.ज.जा.) में कुल मतदान केन्द्र 234 है। गत् विधानसभा 2008 की स्थिति में इस विधानसभा में 212 मतदान केन्द्र थे, किन्तु वर्तमान विधानसभा, 2013 में 22 मतदान केन्द्रों की वृद्धि हुई है।
क्र विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 177 खंडवा (अ.जा.) में कुल मतदान केन्द्र 244 है। गत् विधानसभा 2008 की स्थिति में इस विधानसभा में 224 मतदान केन्द्र थे, किन्तु वर्तमान विधानसभा, 2013 में 20 मतदान केन्द्रों की वृद्धि हुई है।
क्र विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 178 पंधाना (अ.ज.जा.) में कुल मतदान केन्द्र 249 है। गत् विधानसभा 2008 की स्थिति में इस विधानसभा में 240 मतदान केन्द्र थे, किन्तु वर्तमान विधानसभा, 2013 में 9 मतदान केन्द्रों की वृद्धि हुई है।
इस प्रकार विधानसभा चुनाव 2013 में मतदाताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये 68 नये मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।
निर्वाचन कार्य में लगे हैं 6500 अधिकारी-कर्मचारी:- पत्रकार वार्ता में विधानसभा निर्वानच 2013 के शांतिपूर्ण सफल आयोजन के लिये लगे अधिकारियों तथा कर्मचारियों की जानकारी देते हुये कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि, निर्वाचन कार्य में राज्य एवं केन्द्र सरकार के विभिन्न शासकीय कार्यालयों सार्वजनिक उपक्रमों आदि के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संयोजित किया गया है। लगभग 6500 से ज्यादा शासकीय सेवक इसमें अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। मतदान दलों में 4 हजार 172 शासकीय कर्मचारी लगे है, जबकि बूथस लेवल आॅफीसर, माईक्रोआब्जर्वर, सेक्टर आॅफीसर एवं अन्य टीमों में लगभग 2200 से अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे है। यह पहला अवसर है जबकि इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य मेें संलग्न किया गया है।
जागरूकता अभियान अंतर्गत 602 कार्यक्रमों का किया आयोजन:- जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये किये गये प्रयासों की जानकारी देते हुये श्री दुबे ने बताया कि गत् विधानसभा चुनाव में सबसे न्यूनतम मतदान 56.35 प्रतिशत् विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 177 खंडवा का था। वहीं सबसे अधिक मतदान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175 मांधाता में 72.27 प्रतिशत था। जिले का कुल मतदान 65.75 प्रतिशत था। महिलाओं के मतदान का प्रशिशत् 62.84 प्रतिशत् था, जो पुरूषों की तुलना में मात्र 5 प्रतिशत् था।
लोकतंत्र में प्रत्येक बोट किमती है। प्रत्येक व्यक्ति अपने मताधिकार का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करें। इस तथ्य को दृष्टिगत रखते हुये इस वर्ष स्वीप की गतिविधियों का संचालन किया जाता रहा है। मतदाताओं की जागरूक करने के उद्देश्य से 602 ग्रामीण क्षेत्र तथा 153 शहरी क्षेत्र में मास काॅन्टेक्ट किये गये। जगह-जगह नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया है। जिले में लगने वाले विभिन्न मेलों एवं साप्ताहिक हाट बाजार में ई.व्ही.एम. मशीन का प्रदर्शन किया गया है। इसी प्रकार स्कूल एवं काॅलेजों में भी ई.व्ही.एम. को लोकप्रिय बनाने के लिये प्रदर्शन किया गया है। महिलाओं का मतदान का प्रतिशत् बढ़ाने के लिये महिला मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिये विशेष प्रयास किये गये है।
प्राप्त 39 शिकायत में से 37 का किया निराकरण:- आचार संहिता के दौरान प्राप्त शिकायतों की जानकारी देते हुये कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि 4 अक्टूबर, 2013 से आदर्श आचरण संहिता लागू की गई है, उसके बाद से कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 37 शिकायतें का निराकरण कर दिया गया है,श् जिसमें से अधिकांश शिकायतें तथ्यहीन होने अथवा निर्वाचन से संबंधित न होने के कारण नस्तीबद्ध की जा चुकी है। शिकायतों में सामान्य रूप से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन, शासकीय कर्मचारियों के 3 वर्ष से अधिक एक स्थान पर पदस्थ रहना या बिना किसी प्राधिकृत अनुमति के कार्यक्रम आयोजित करने की शिकायतें रहीं हैं।
949 मतदान केन्द्रों पर 93 सेक्टर अधिकारी:- जिले में निर्वाचन के दौरान तैनात किये गये सेक्टर अधिकारियों के विषय में जानकारी देते हुये कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि जिले में कुल 949 केन्द्रों पर मतदान कर्मियों पहुँचाने लिये 179 रूट तय किये गये हैं। इन पर 93 सेक्टर आॅफीसर तथा मजिस्ट्रेट इन रूट्स पर निरंतर नजर रखेंगे और मतदान दलों से संपर्क में रहेंगे। यह पहला अवसर होगा झोनल आॅफीसर के अवधारणा को समाप्त करके सेक्टर आॅफीसर्स को तैनात किया गया है और सभी सेक्टर आॅफीसर्स को दण्डाधिकारी दिये गये हैं।
523 वाहनों की आवश्यकता:- जिले में कुल 523 छोटे-बड़े वाहनों की आवश्यकता होगी। इसमें से लगभग 171 वाहन पुलिस विभाग की आवश्यकता के लिये होंगे। उल्लेखनीय है कि एक सेक्टर आॅफीसर के प्रभार में 8 से 12 मतदान केन्द्र होंगे। इन मतदान केन्द्रों में दो वाहन अर्थात् एक सेक्टर आॅफीसर एवं दूसरा वाहन पुलिस मोबाईल के रूप में निरंतर भ्रमण पर रहेंगे। मतदान दलों को लाने ले जाने के लिये 196 बस तथा मिनी बस 9 सेक्टर ट्राॅली एवं 2 ट्रकों की व्यवस्था की गई है।
4106 डाक मतपत्र जारी:- जिले में जारी डाकमत पत्रों की जानकारी देते हुये जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उन शासकीय सेवकों के मतदान लिये विशेष प्रयास किये गये है, जो चुनाव के कार्य में संलग्न होते है। ऐसे शासकीय सेवक डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विगत विधानसभा चुनाव में 1293 डाक मतपत्र प्राप्त हुये थे जबकि लोक सभा में मात्र 600 प्राप्त हुये थे। सबसे अधिक डाक मतपत्र विधानसभा खंडवा में 839 रहे हैं। इसकी तुलना में इस वर्ष 4106 डाक मतपत्र जारी किये गये है। 155 डाक मतपत्र निजी वाहनों के ड्रायवर तथा वाहन चालकों एवं 469 डाक मतपत्र पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड के जवारों को जारी किये गये है। उक्त डाक मतपत्र रिटर्निंग आॅफीसर के कार्यालय में सील्ड पेटियों में डाले जा सकते हैं अथवा डाक से भी निःशुल्क भेजे जा सकते हैं।
संपत्ति विरूपण पर भी सख्त कार्यवाही :- जिले में आदर्श आचरण संहिता लगाने के उपरांत सार्वजनिक संपत्ति से लगभग 2150 एवं निजी संपत्तियों से 268, वाल पेंटिंग, पोस्टर बेनर आदि को हटाया गया है, जबकि वाहनों के दुरूपयोग के मामले में दो वाहनों को खंडवा विधानसभा क्षेत्र में जप्त किया गया है। यह जानकारी भी पत्रकारों को संबोधित करते हुये कलेक्टर श्री दुबे ने दी।
8.28 लाख मतदाताओं को बी.एल.ओ. ने बाँटी पर्ची:- मतदाता पर्ची की अधिक जानकारी देते हुये पत्रकार वार्ता में कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि पूर्व में राजनैतिक दलों द्वारा मतदाता पर्चियाँ जारी करने का कार्य किया जाता था। इस वर्ष निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पर्चियाँ बी.एल.ओ. द्वारा वितरित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। जिले के 8.28 लाख मतदाता पर्ची के वितरण का कार्य 22 नवम्बर तक पूर्ण संभव हो चुका है।
ई.वी.एम. सीलिंग पूर्ण:- कलेक्टर श्री दुबे ने सीलिंग की जानकारी देते हुये बताया कि जिले में कुल 1449 कन्ट्रोल यूनिट एवं 1857 बैलेट यूनिट उपलब्ध थी। एफ.एल.सी. के दौरान खराब पाई गई मशीनों को अलग हटाने एवं बड़ी खराबी वाली मशीनों को हैदराबाद भेजा गया। ई.व्ही.एम. के रेन्डमाईजेशन का कार्य प्रेक्षकगण की उपस्थित में किया गया। इनकी सीलिंग का कार्य किया जा चुका है।
पेड न्यूज में 8 प्रकरण बने:- जिले में एम.सी.एम.सी. द्वारा बनाये गये पेड न्युज प्रकरणों की जानकारी देते हुये श्री दुबे ने बताया कि पेड न्यूज के लिये जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम में नियमित कार्यवाही की जा रही है तथा इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के रिकार्ड को भी संधारित किया जा रहा है। पेड न्यूज के 8 मामले जानकारी में आये हैं। इनमें संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को कार्यवाही करने के लिये निर्देश दिये गये हैं। पेड न्यूज की लागत 52 हजार 768 रूपये आॅकी गई है।
7.25 लाख रूपये की शराब जप्त की:- कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से जिले में अवैध शराब के आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा 220 एवं 111 प्रकरण बनाये गये है। इसमें जप्त शराब तथा स्प्रिट आदि का मूल्य रूपये 7 लाख 25 हजार रूपये है।
1552 राउण्ड ओवर:- पुलिस विभाग की गतिविधियों की जानकारी देते हुये जिला पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि जिले में लगभग 4000 से अधिक सुरक्षाकर्मी मतदान केन्द्रों पर व्यवस्था हेतु लगाये गये हैं। वहीं अब तक 107-116 सी.आर.पी.सी. में 2786 आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किये गये। जिनमें से 1552 को राउंड ओवर किया जा चुका है। साथ ही जिला बदर एवं एन.एस.ए. की कार्यवाही भी गई है।
1397 शस्त्र हुये जमा :- जिले में अब तक हुई पुलिस विभाग की गतिविधियों की जानकारी देते हुये जिला पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जिले में कुल शस्त्र लायसेंस 1421 में से 1397 जमा हो चुके हैं। वहीं 24 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को शस्त्र जमा करने से छूट दी गई है।
टीप:- फोटो क्रमांक वीएस 2311131 तथा वीएस 2311132 मेल की गई हैं।
क्रमांकः 96/2013/1257/वर्मा

No comments:

Post a Comment