JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Saturday, November 9, 2013

चैदह नाम निर्देशन प्रपत्र हुए निरस्त

चैदह नाम निर्देशन प्रपत्र हुए निरस्त

खंडवा (09 नवम्बर) - विधानसभा निर्वाचन 2013 में गत् 8 नवम्बर तक अभ्यर्थियों द्वारा जमा किये गये नाम निर्देशन प्रपत्रों की आज 9 नवम्बर को जाॅंच की गई। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जाॅंच में चारों विधानसभाओं मांधाता, हरसूद, खंडवा तथा पंधाना से कुल 14 नाम निर्देशन प्रपत्र अधूरे पाये जाने पर निरस्त किये गये।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175 मांधाता से 9 नाम निर्देशन प्रपत्र निरस्त:- गजेन्द्र (भा.रा.का.), का 01 प्रपत्र, दशरथ (भा.रा.का.) का 01 प्रपत्र, नरेन्द्र सिंह तोमर (बी.जे.पी.) का 01 प्रपत्र, भागचंद जैन (भा.रा.का.) का 01 प्रपत्र, लक्ष्मीचंद (भा.रा.का.) का 01 प्रपत्र, लक्ष्मण सिंह (बी.जे.पी.) का 01 प्रपत्र, राजनारायण सिंह (भा.रा.का.) का 01 प्रपत्र, विक्रमसिंह (बी.एस.पी.) का 01 प्रपत्र तथा श्याम (भा.रा.का.) का 01 प्रपत्र अपूर्ण पाये जाने पर निरस्त किये गये।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 176 हरसूद से 01 नाम निर्देशन प्रपत्र निरस्त:- विधानसभा हरसूद से मात्र एक नाम निर्देशन प्रपत्र मन्नुलाल भारतीय जनता पार्टी का अपूर्ण पाये जाने पर निरस्त किया गया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 177 खंडवा से 3 नाम निर्देशन प्रपत्र निरस्त:- खंडवा विधानसभा से जमनाबाई (भा.रा.का.) के 02 प्रपत्र, रणधीर कैथवास (भा.रा.का.) का 01 प्रपत्र अपूर्ण पाये जाने पर निरस्त किया गया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 178 पंधाना से 01 नाम निर्देशन प्रपत्र निरस्त:- पंधाना विधानसभा क्षेत्र मात्र एक अभ्यर्थी कलाबाई (भा.रा.का.) का 01 नाम निर्देशन प्रपत्र अपूर्ण पाये जाने पर निरस्त किया गया।
क्रमांकः 35/2013/1196

No comments:

Post a Comment