JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Tuesday, November 26, 2013

जिले में हुआ कुल 71.18 प्रतिशत् मतदान

जिले में हुआ कुल 71.18 प्रतिशत् मतदान 

खंडवा (26 नवम्बर) - जिले में विधानसभा निर्वाचन, 2013 के अंतर्गत गत् सोमवार को सम्पन्न हुये मतदान में चारों विधानसभाओं मांधाता, हरसूद, खंडवा तथा पंधाना से कुल 71.18 प्रतिशत् रहा। विधानसभा 175-मांधाता के 222 मतदान केन्द्रों में पुरूष वोटर 95,218 तथा महिला वोटर 86,611 कुल 1,81,829 मतदाता है। मांधाता विधानसभा के 71,597 पुरूष मतदाता तथा 62,249 महिला मतदाता ने वोट दिया। कुल 1,33,846 मतदाताआंें ने अपने मत का उपयोग किया। इस प्रकार मांधाता का कुल मतदान प्रतिशत् 73.61 रहा। वहीं विधानसभा 176-हरसूद के 234 मतदान केन्द्रों में कुल मतदाता 1,88,810 है, जिसमें पुरूष मतदाता 97,821 एवं महिला मददाता 90989 शामिल है। जिनमें से 71,055 पुरूष तथा 63,357 महिला इस प्रकार कुल 1,34,412 मतदाताओं ने अपने मतदान किया। हरसूद का मतदान प्रतिशत्  71.19 रहा। खंडवा-177 विधानसभा क्षेत्र के 244 मतदान केन्द्रों में पुरूष मतदाता संख्या 1,18,961 एवं महिला मतदाता संख्या 1,09,788 कुल मतदाता संख्या 2,28,749 है। किंतु खंडवा विधानसभा से 79,577 पुरूष एवं 70,072 महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। खंडवा विधानसभा क्षेत्र का मतदान प्रतिशत् 65.42 रहा। पंधाना-178 विधानसभा क्षेत्र के 249 मतदान केन्द्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 2,28,732 है। जिसमें पुरूष मतदाता 1,19,412 एवं महिला मतदाता 1,09,320 शामिल है। पंधाना विधानसभा क्षेत्र में 91,833 पुरूष मदाताओं ने तथा 79,500 महिला मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। पंधाना विधानसभा का मतदान प्रतिशत् 74.49 रहा।
क्रमांकः 116/2013/1277/वर्मा

No comments:

Post a Comment