JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Sunday, November 24, 2013

हर जागरूक मतदाता आज अपने-अपने मतदान केन्द्रों से डालेगा वोट

हर जागरूक मतदाता आज अपने-अपने मतदान केन्द्रों से डालेगा वोट
खंडवा (24 नवम्बर) - लोकतंत्र की पूर्णाहुति में आज जिले के जागरूक मतदाताओं द्वारा 949 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जायेंगे। प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक होने वाली वोटिंग में 8 लाख 28 हजार 120 मतदाता वोट डाल सकेंगे। इसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 4 लाख 31 हजार व महिला मतदाता की संख्या 3 लाख 95 हजार है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने जानकारी देते हुये बताया है कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175 मांधाता (सामान्य) में कुल मतदाता 1 लाख 81 हजार 829 है। जिसमें पुरूष मतदाता 95 हजार 218 तथा महिला मतदाता 86 हजार 611 शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 176 हरसूद (अ.ज.जा.) में कुल मतदाता 1 लाख 88 हजार 810 है। जिसमें पुरूष मतदाता 97 हजार 821 तथा महिला मतदाता 90 हजार 989 शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 177 खंडवा (अ.जा.) में कुल मतदाता 2 लाख 28 हजार 749 है। जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 18 हजार 961 तथा महिला मतदाता 1 लाख 9 हजार 788 शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 178 पंधाना (अ.ज.जा.) में कुल मतदाता 2 लाख 28 हजार 732 है। जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 19 हजार 413 तथा महिला मतदाता 1 लाख 9 हजार 319 शामिल है। उक्त समस्त मतदाता आज अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुये मत का उपयोग करेंगे।                                   क्रमांकः 107/2013/1268/वर्मा

No comments:

Post a Comment