JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Wednesday, March 26, 2014

नियंत्रण कक्ष में नियुक्त कर्मचारियों में किया आंशिक संशोधन

नियंत्रण कक्ष में नियुक्त कर्मचारियों में किया आंशिक संशोधन


खंडवा (26 मार्च, 2014) - लोकसभा निर्वाचन, 2014 के लिये दूरभाष क्रमांक 0733-22226261 पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में कार्य संपादन के लिये नियुक्त कर्मचारियों के आदेश में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने आंशिक संशोधन किया है। 
संधोधित आदेशानुसार सहायक ग्रेड-2 संभागीय परियोजना अधिकारी लोकनिर्माण विभाग, पी.आई.यू.इकाई खंडवा हेमंत पाटील को प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक के लिये तथा सहायक ग्रेड-2 कार्यालय उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण खंडवा रामसराह पटेल को शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक के लिये नियुक्त किया गया है। 
पूर्व निर्धारित कर्मचारियों के समय में किया संधोधन :- उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूर्व कर्मचारियों के समय में संधोधन करते हुए सहायक ग्रेड-3 संभागीय परियोजना अधिकारी लोकनिर्माण विभाग पी.आई.यू.इकाई, खंडवा राजेश कुमार डोके को तथा दैनिक वेतन भोगी भृत्य कार्यालय कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक 13 खंडवा को रात्रि 12 से प्रातः 8 बजे तक के लिये तथा भृत्य कार्यालय सिविल सर्जन सह अधीक्षक खंडवा जिशान खान को प्रातः 8 बजे शाम 4 बजे तक के लिये नियुक्त कर दिया है। 
क्रमांक: 142/2014/500/वर्मा

No comments:

Post a Comment