JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Monday, March 24, 2014

शहरी क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों की भी लगाये ड्यूटी नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने दिये निर्देष निर्वाचन कार्य की, कि समीक्षा निष्पक्ष, निर्भीक, पारदर्षी निर्वाचन सम्पन्न कराना हमारा उद्देष्य

शहरी क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों की भी लगाये ड्यूटी
नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने दिये निर्देष
निर्वाचन कार्य की, कि समीक्षा
निष्पक्ष, निर्भीक, पारदर्षी निर्वाचन सम्पन्न कराना हमारा उद्देष्य


खंडवा (24 मार्च, 2014) - जिले में निष्पक्ष,निर्भीक और पारदर्षी निर्वाचन सम्पन्न कराना हमारा उद्देष्य ही नहीं हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें सम्पूर्ण मनोयोग से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रभावी रूप से करना है। यह निर्देष सोमवार को कलेक्टोरेट सभागृह में लोकसभा निर्वाचन -2014 के मद्देनजर आयोजित समस्त नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने दिये। इसके साथ ही नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर दुबे ने सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रियाओं की समीक्षा की साथ ही आवष्यक दिषा निर्देष भी दिये। 
बैठक में श्री दुबे ने विषेषकर मतदान दलों के गठन, वाहनों की व्यवस्था,मतदाता सूची, ईवीएम की तैयारियां, डाक मतपत्र,स्वीप संबंधी गतिविधियों, आदर्ष आचरण संहिता, मीडिया मेैनेजमेंट, मीडिया सर्टिफिकेषन एवं माॅनिटरिंग कमेटी, कम्युनिकेषन प्लान, प्रषिक्षण और सामग्री वितरण के कार्यो की तैयारी की समीक्षा के 
शहरी क्षेत्रों में निर्वाचन कार्य के लिए महिलाओं की लगाये ड्यूटी:- नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर नीरज दुबे ने मतदान दलों के गठन में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार मैन्युअली रेण्डमाईजेषन करके शहरी क्षेत्रों में महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों की मतदान दल में ड्यूटी लगाने के निर्देष दिये। वहीं कोटवारों की ड्यूटी गांव में लगाकर ही उन्हें पोलिंग पार्टी को रिर्पोटिंग करने के निर्देष दिये। 
बी0एल0ओ0 स्तर पर वितरण के लिए लंबित न रहे ईपिक कार्ड:- नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने जिले के समस्त ए0आर0ओ0 और तहसीलदारों को यह सुनिष्चित करने के निर्देष दिये कि समस्त जनरेट ईपिक कार्डों का वितरण हो जाये। साथ ही वितरण के लिए बी0एल0ओं0 स्तर पर भी कोई भी ईपिक कार्ड पेंडिंग न रहे। 
                 बैठक में अपर कलेक्टर एस0एस0बघेल, सीईओ जिला पंचायत अमित तोमर और सहायक कलेक्टर पंकज जैन समेत विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।   
क्रमांक: 130/2014/488/वर्मा

No comments:

Post a Comment