JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Monday, March 31, 2014

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया एम.सी.एम.सी. का निरीक्षण समिति द्वारा संचालित गतिविधियों एवं उनके बेहतर क्रियान्वयन की कि सराहना

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया एम.सी.एम.सी. का निरीक्षण
समिति द्वारा संचालित गतिविधियों एवं उनके बेहतर क्रियान्वयन की कि सराहना 





खंडवा (31 मार्च, 2014) - सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने लोकसभा निर्वाचन 2014 के लिये गठित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एम.सी.एम.सी.) का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा बारिकी से निरीक्षण करने के पश्चात् एम.सी.एम.सी. द्वारा किये जा रहे बेहतर एवं सुचारू क्रियान्वयन तथा संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए प्रशंसा जाहीर की गई। 
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने निरीक्षण के दौरान एम.सी.एम.सी. कमेटी द्वारा प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित की जा रही खबरों पर निगरानी की जानकारी ली। साथ ही एम.सी.एम.सी. समिति द्वारा संधारित किये जा रहे समाचार पत्र की कतरनों, डेली रिर्पोटिंग, रिकार्डेड क्लिपिंग आदि का निरीक्षण करते हुए कार्यों की सराहना की गई। 
                       जिला जनसंपर्क अधिकारी सुनिल वर्मा द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे को बताया गया कि एम.सी.एम.सी. समिति द्वारा शहर में प्रकाशित किये जा रहे केबल नेटवर्कों के चैनलों की सतत् रिकॉर्डिंग की जा रही है। साथ ही समस्त समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों एवं विज्ञापनों पर भी बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही संबंधित पेपर कटिंग का रिकॉर्ड भी संधारित किया जा रहा है। यदि विज्ञापन प्रकाशित करवाये जा रहे है, तो उनको नियमानुसार संबंधित राजनीतिक दल अथवा संबंधित प्रत्याशी के व्यय में जुड़वाया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर श्री दुबे द्वारा निर्वाचन की शिकायत शाखा एवं कम्युनिकेशन शाखा का भी निरीक्षण किया गया। जिसका कलेक्टर श्री दुबे ने एम.सी.एम.सी. गतिविधियों बेहतर क्रियान्वयन की सराहना की। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एस. बघेल, सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेन्द्रसिंह कवचे, मिडिया अधिकारी व्ही.एस.मण्डलोई, मीडिया अधिकारी अभिषेक तिवारी, जिला लोकसेवा प्रबंधक शैलेन्द्र जाधम आदि अधिकारी निरीक्षण में उपस्थित रहे।
टीप:- फोटो मेल की गई हैं। 
क्रमांक: 178/2014/537/वर्मा

No comments:

Post a Comment