JAGO MATDATA JAGO

JAGO MATDATA JAGO

Saturday, March 22, 2014

सहायक निर्वाचन व्यय प्रेक्षक नियुक्त

सहायक निर्वाचन व्यय प्रेक्षक नियुक्त


खंडवा (22 मार्च, 2014) - जिले में लोकसभा आम चुनाव, 2014 के सुचारू संचालन के लिये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने सहायक निर्वाचन व्यय प्रेक्षकों को नियुक्त किया है। कलेक्टर श्री दुबे ने चारों विधानसभा मांधाता, हरसूद, खंडवा तथा पंधाना के लिये पृथक-पृथक सहायक निर्वाचन व्यय प्रेक्षक तथा इनकी सहायता के लिये कर्मचारियों को भी नियुक्त किया है।
मांधाता विधानसभा :- मांधाता विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-175 में लेखाधिकारी इंदिरा सागर परियोजना एन.एच.डी.सी. ओंकारेश्वर शिरीष साहू को नियुक्त किया है। वहीं श्री साहू के सहयोग के लिये सहायक ग्रेड-2 वाणिज्यकर विभाग गणेश धाण्डे को नियुक्त किया है।
हरसूद विधानसभा :- विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-176 हरसूद के लिये लेखाधिकारी इंदिरा सागर परियोजना एन.एच.डी.सी. ओंकारेश्वर मनोबिन्द्रो कुमारदास को तथा सहयोग के रूप में सहायक ग्रेड-2 वाणिज्यकर विभाग ओमप्रकाश भावसार को नियुक्त किया है।
खंडवा विधानसभा :- खंडवा विधानसभा क्षेत्र क्रंमाक-177 के लिये कलेक्टर लेखाधिकारी इंदिरा सागर परियोजना एन.एच.डी.सी. ओंकारेश्वर प्रथ्वीराज भौमिक एवं सहायक ग्रेड-2 वाणिज्यकर विभाग पंचम लहासे को नियुक्त किया है।
पंधाना विधानसभा :- पंधाना विधानसभा क्षेत्र क्रंमाक-178 के लिये लेखाधिकारी दूरसंचार विभाग बसंतीलाल तिरतड़े एवं सहायक ग्रेड-2 वाणिज्यकर विभाग गौरचरण ढाकसिया को नियुक्त किया है।
कलेक्टर श्री दुबे ने निर्देश दिये है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सौंपे गये गये दायित्वों का निर्वहन आपसी समन्वय एवं सहयोग से समयावधि में पूर्ण करेंगे। प्रतिदिवस की कार्यवाही से जिला निर्वाचन कार्यालय को अनिवार्य रूप से अवगत करायेंगे।
क्रमांक: 118/2014/476/वर्मा

No comments:

Post a Comment