नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
कलेक्टर नीरज दुबे ने की निर्वाचन कार्यों की समीक्षा
दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराना हमारा दायित्व
मतदान केन्द्रों में बी.एल.ओं के नाम एवं मोबाईल नंबर करायें प्रदर्शित
खंडवा (08 मार्च, 2014) - शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने लोकसभा निर्वाचन, 2014 के शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष आयोजन के उद्देश्य से सभी नोडल अधिकारियों की पृथक-पृथक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों के गठन, मतदान दलों के प्रशिक्षण, मतदान व मतगणना दलों के मानदेय के वितरण, वाहन व्यवस्था, झोनल अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट व्यवस्था, मीडिया मैनेजमेंट, एम.सी.एम.सी., आदर्श आचरण संहिता, ई.व्ही.एम. एवं बेलेट पेपर मैनेजमेंट, कम्यूनिकेशन प्लान, स्वीप प्लान, डाक मत पत्र, कानून व्यवस्था और क्रिटिकल घटनाओं की व्हीडियोग्राफी समेत समस्त निर्वाचन प्रक्रियाओं की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने सभी नोडल अधिकारियों एवं उनकी टीम को अलग-अलग बुलाकर उनकी कार्ययोजनाओं की समीक्षा की। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस दौरान उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से उनकी आवश्यकताओं को भी जाना। साथ ही निर्वाचन पर्यवेक्षक को व्यवस्थाओं के आदेश भी दिये।
साथ ही बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने 9 मार्च को जिले के समस्त 949 मतदान केन्द्रों में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले विशेष मतदाता सहायता शिविर की तैयारियों की भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अनुविभागीय दण्डाधिकारी खंडवा को शहर के सभी मतदान केन्द्रों में शीघ्र-अतिशीघ्र बी.एल.ओ. के नाम एवं मोबाईल नंबर प्रदर्शित करवाने के निर्देश दिये। ताकि ऐसे नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है। वह अपना नाम जुड़वा सके। बैठक में सहायक कलेक्टर पंकज जैन, एस.डी.एम. खंडवा महेन्द्र सिंह कवचे और डिप्टी कलेक्टर पी.सी.बोथरा समेत समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक: 50/2014/408/ वर्मा
No comments:
Post a Comment